logo

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें : रांची होकर चलेगी विशाखापट्टनम से बनारस के बीच स्पेशल ट्रेन

train14.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अगले महीने से गर्मियों की छुट्टी शुरू होने जा रही है। यहीं वो समय है जब लोग अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं। लोग इस समय किसी ठंडे प्रदेश में धूमने जाते हैं। वहीं इसे लेकर रेलवे के द्वारा समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशाखापट्टनम से बनारस के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की का निर्णय लिया है। इसमें सबसे अच्छी बात ये है कि ट्रेन रांची होकर जाएगी।

 
कब से शुरू होगा परिचालन और समय
यह स्पेशल ट्रेन विशाखपट्टणम से 19 अप्रैल से 17 मई तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को तथा बनारस से 20 अप्रैल से 18 मई तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को परिचालित की जायेगी। ट्रेन प्रत्येक बुधवार विशाखपट्टणम से दोपहर 12:30 बजे खुलेगी वहीं रांची यह ट्रेन दोपहर 02:55 में पहुंचेगी। साथ ही गुरुवार को ट्रेन बनारस से शाम 6 बजे खुलेगी और रांची सुबह 5:15 में पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच हैं। इनमें एलएलआरडी के 2 कोच, 2 सामान्य कोच, स्लिपर श्रेणी के 12 कोच, AC 3 टियर के 3 और 2 टियर के 1 कोच होंगे।


विशाखापट्टनम से प्रस्थान करेगी

  •  बुधवार की दोपहर 12.30 बजे
  • राउरकेला से प्रस्थान रात 11.20 बजे
  • रांची से प्रस्थान सुबह 3.00 बजे
  • बरकाकाना से प्रस्थान सुबह 5.40 बजे
  •  वाराणसी आगमन गुरुवार शाम 4.30 बजे होगा।

 

बनारस से प्रस्थान करेगी

  • बनारस से प्रस्थान गुरुवार शाम 6.00 बजे
  •  गढ़वा रोड से प्रस्थान रात 11.20 बजे
  •  बरकाकाना से प्रस्थान सुबह को 3.20 बजे
  •  रांची से प्रस्थान सुबह 5.20 बजे
  • राउरकेला से प्रस्थान सुबह 9.05 बजे
  •  विशाखपट्टनम पर आगमन

जानें कहां-कहां रूकेगी ट्रेन 
यह स्पेशल बनारस और विशाखपट्टणम के बीच वाराणसी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गढ़वा रोड, डालटनगंज, लातेहार, बरकाकाना, मुरी, रांची, हटिया, राउरकेला, झारसुगुड़ा, सम्बलपुर, बरगढ़ रोड, बलांगीर, टिटिलागढ़, केसिंगा, मुनिगुडा, रायगडा, पार्वतीपुरम, बोब्बिलि जंक्शन, विजयनगरम, कोतवलसा एवं सिम्हाचलम स्टेशनों पर रूकेगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT